उत्तरी पूर्वी व पूर्वी दिल्ली में ‘आप’ के साथ–साथ भाजपा का भी जादू चला है। इन लोकसभा सीट पर जहां आप ने २० सीटों में से १४ सीटों पर जीत दर्ज की है तो भाजपा ने २० में से ६ सीटंे जीत कर पूरी दिल्ली में भाजपा की प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब हुई है। ॥ पूर्वी दिल्ली में जहां विश्वास नगर सीट से ओम प्रकाश शर्मा ने आप के दीपक सिंगला को हराकर हैट्रिक बनाई है वहीं लIमी नगर सीट से दो बार लगातार आप यहां से जीतती आयी थी। ॥ पिछली बार इस सीट से नितिन त्यागी ने भाजपा के बीबी त्यागी को हराया था तो उससे पहले आप से बागी हुए विनोद कुमार बिन्नी ने यह सीट अपने नाम की थी‚ लेकिन इस बार भाजपा के अभय वर्मा ने नितिन त्यागी को हराकर यह सीट भाजपा की झोली में ड़ाल दी है। वहीं पिछली बार गांधी नगर सीट से आप के प्रत्याशी अनिल वाजपेयी जीते थे‚ लेकिन वे बागी होकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार भाजपा ने अनिल वाजपेयी पर दांव लगाया और वह जीत भी गए। वाजपेयी ने वहां से आप प्रत्याशी नवीन चौधरी (दीपू) को शिकस्त दी है। ॥ रोहताश नगर से भाजपा ने जितेन्द्र महाजन को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने आप के वर्तमान विधायक सरीता चौधरी को हराया है। वहीं करावल नगर से भाजपा के मोहन सिंह विष्ट ने भी आप के प्रत्याशी दुर्गेश पाटक को हरा कर यह सीट जीती है। ॥ इससे पहले यह सीट आप के कपिल मिश्रा ने जीती थी‚ लेकिन आप से बागी होकर इस बार भाजपा के टिकट पर मॉड़ल टाउन से चुनाव लड़े़ थे लेकिन वह जीत नहीं पाए। ॥ घोंड़ा विधानसभा सीट से भाजपा ने अजय महावर को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने आप के एसड़ी शर्मा को हाराया है। जबकि १४ सीटों पर आप के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। ॥ द अमित कुमार/आदर्श शर्मा॥ नई दिल्ली। एसएनबी॥ १४ सीटें गई आप के खाते में॥
Latest article
Bajaj Pulsar को टक्कर देने आ रही है TVS Fiero 125
नई दिल्ली: स्पोर्ट्स कंप्यूटर सेगमेंट में 125cc बाइक की बढ़ती मांग के साथ, TVS जल्द ही बजाज, हीरो और होंडा जैसी कंपनियों...
Royal Enfield Meteor 350 भारत में लॉन्च, देखें कीमत-फीचर्स
नई दिल्ली: Royal Enfield ने आखिरकार मोटरसाइकिल Royal Enfield Meteor 350 के बारे में अपनी बहुत चर्चा शुरू कर दी है। कीमत...
भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 9 का नया वेरिएंट, देखें कीमत-फीचर्स
नई दिल्ली: Xiaomi ने Redmi Note 9 को इस साल जुलाई में Redmi 10X 4G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में भारत...