विधान सभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर आउट हो गई है। वर्ष २०१५ के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी व २०२० के विधान सभा चुनाव में पार्टी ने इसकी पुनः पुनरावृत्ति कर दी है। विधान सभा की एक भी सीट नहीं मिलने के साथ पार्टी के ६३ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। ॥ कांग्रेस के तीन उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली‚ देवेन्द्र यादव व अभिषेक दत्त जमानत बचाने में सफल रहे। कांग्रेस को करीब ४.५ प्रतिशत मत प्राप्त हुआ जबकि २०१५ के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को करीब सात प्रतिशत मत प्राप्त हुआ था। चुनाव में कांग्रेस ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन कर नया प्रयोग किया व गठबंधन में राजद को चार सीटें दी थी जिसमें तीन सीटों पर राजद उम्मीदवार को नोटा से कम मत मिले। गांधी नगर विधान सभा सीट पर पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को कुल २२‚७३४ मत प्राप्त हुए जबकि आप उम्मीदवार अनिल कुमार वाजपेयी को ४८‚३०० मत प्राप्त हुए। लवली जमानत बचाने में सफल रहे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव बादली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार थे‚ उन्हें कुल २४‚९२१ मत प्राप्त हुए। देवेन्द्र यादव जमानत बचाने में सफल रहे। इस सीट पर आप उम्मीदवार अजेश यादव ने ६१७२३ मत प्राप्त किया व जीत दर्ज की। कस्तूरबा नगर से अभिषक दत्त को कुल १९‚६४८ मत प्राप्त हुए व उनकी जमानत भी बची। इस सीट पर आप उम्मीदवार मदन लाल ने ३७‚०३९ मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इन तीन उम्मीदवारों के अलावा कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। ड़ा. एके वालिया को कृष्णा नगर विधान सभा सीट पर ५०३२ मत प्राप्त करने में सफल रहे लेकिन उनकी जमानत नहीं बची। यहां भाजपा के अनिल वाजेपयी ने ६७‚३०९ मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने मंगोलपुरी सीट पर ४०५६ मत प्राप्त किया व उनकी जमानत जब्त हो गई। यहां आप उम्मीदवार राखी बिड़़लान ने ७४‚०४६ मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुûन यूसुफ ने बल्लीमारान सीट पर ४‚७९७ मत प्राप्त किया व उनकी जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर आप सरकार के खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने ६५‚६१२ मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। सीलमपुर विधान सभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद ने २०‚२०७ मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे व उनकी जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर अब्दुल रहमान ने ७२‚६११ मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने विकासपुरी सीट से ७‚५४९ मत प्राप्त किया। इनकी जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर आप उम्मीदवार राज कुमार आनंद ने ७३‚३४१ मत प्राप्त किया व जीत दर्ज की। संगम विहार सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पूनम झा आजाद ने २‚६०१ मत प्राप्त किया व उनकी जमानत जब्त हो गई। पूनम झा कांग्रेस के प्रचार समिति अध्यक्ष कीर्ति झा आजाद की पत्नी हैं। इस सीट पर आप उम्मीदवार दिनेश मोहनिया ने ७५‚३०७ मत प्राप्त किया व लगातार दूसरी जीत बार संगम विहार सीट जीतने में सफल रहे। कालकाजी विधान सभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़़ा ने ४‚९५६ मत प्राप्त किया व उनकी जमानत जब्त हो गई। शिवानी चोपड़़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं। ॥ इस सीट पर आप उम्मीदवार आतिशी ने ५५‚८३३ मत प्राप्त किया व विजयी रही। इस प्रकार जिन ६३ सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई उसमें कई दिग्गज शामिल रहे। सुलतानपुरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जय किशन को कुल ९‚००० मत प्राप्त हुआ व उनकी जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर आप प्रत्याशी मुकेश अहलावत ने ७४‚४८९ मत प्राप्त की जीत हासिल की। ॥ तीन राजद उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिलेः कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में गठबंधन के तहत चार सीटें राजद को दी थी जिसमें किराड़़ी‚पालम‚ उत्तम नगर व बुराड़़ी की सीटें थी। किराड़़ी सीट पर राजद उम्मीदवार रियाजुद्ीन खान को २५५ (०.१५ प्रतिशत) मत मिला जबकि इस सीट पर नोटा को ०.६२ मत प्राप्त हुआ‚ उन्हें नोटा से कम मत मिला। पालम से राजद उम्मीदवार निर्मल कुमार सिंह को ४६३ (०.३६ प्रतिशत) मत प्राप्त हुआ जबकि इस सीट पर नोटा पर ०.५२ प्रतिशत मत पड़़ा। निर्मल कुमार सिंह को नोटा से कम मत प्राप्त हुआ। उत्तम नगर विधान सभा सीट पर राजद उम्मीदवार शक्ति कुमार विश्नोई को २२९ (०.१७ प्रतिशत) मत प्राप्त हुआ जबकि इस सीट पर नोटा पर ०.४७ मत पड़़ा। बुराड़़ी सीट पर राजद उम्मीदवार प्रमोद त्यागी को १६६८ मत प्राप्त हुआ॥। तीन सीटों पर राजद को नोटा से कम मिले वोट ॥ द संजय झा॥ नई दिल्ली। एसएनबी॥
Latest article
Bajaj Pulsar को टक्कर देने आ रही है TVS Fiero 125
नई दिल्ली: स्पोर्ट्स कंप्यूटर सेगमेंट में 125cc बाइक की बढ़ती मांग के साथ, TVS जल्द ही बजाज, हीरो और होंडा जैसी कंपनियों...
Royal Enfield Meteor 350 भारत में लॉन्च, देखें कीमत-फीचर्स
नई दिल्ली: Royal Enfield ने आखिरकार मोटरसाइकिल Royal Enfield Meteor 350 के बारे में अपनी बहुत चर्चा शुरू कर दी है। कीमत...
भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 9 का नया वेरिएंट, देखें कीमत-फीचर्स
नई दिल्ली: Xiaomi ने Redmi Note 9 को इस साल जुलाई में Redmi 10X 4G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में भारत...