मुंबई (एसएनबी)। मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे ने नई मिसाल पेश की है। उन्होंने मुंबई पुलिस के कामकाज को पेपरलेस करने और ५० हजार आधिकारिक फाइलों का डि़जिटलीकरण मुफ्त में करने का बीड़़ा उठाया है। मुंबई पुलिस ने विभाग के भीतर फाइलों का मूवमेंट तेज करने और दक्षता बढ़ाने के लिए पेपरलेस करने के लिए एक अध्ययन कराया था। प्रसिद्ध परामर्श फर्म ‘प्राइसवाटरहाउस कूपर्स’ ने मुंबई पुलिस को सलाह दी थी वह विभाग को पेपरलेस बनाए और उसका डि़जिटलाइज करे। महाराष्ट्र सरकार ने इस सलाह को मानते हुए पुलिस का डि़जिटलीकरण करने का फैसला किया॥। इस पर मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे ने आगे बढ़ते हुए ‘क्रिस्पक्यू’ सूचना प्रौद्योगिकी प्राइवेट लिमिटेड (सीआईटीपीएल) के डि़जिटलीकरण के लिए पांच साल निशुल्क सेवाएं देने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। श्री बर्वे के अनुसार कंपनी ने अपनी सेवाएं मुफ्त में देने की पेशकश की है। चूंकि साफ्टवेयर निशुल्क है और इसका उपयोग मुंबई पुलिस के लाभ के लिए किया जाएगा। इसलिए कंपनी मुंबई पुलिस से कोई वित्तीय लाभ नहीं लेगी। बर्वे के अनुसार‚ ‘अमेरिका में भी इसी तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।’ ‘क्रिस्पक्यू’ की स्थापना भारतीय बाजार के लिए सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई है॥। मुंबई पुलिस सूत्रों का कहना है कि डि़जिटलीकरण परियोजना का ई–टेंडर इसलिए नहीं किया गया क्योंकि एक कंपनी ने यह काम प्रो बोना यानी निशुल्क करने की पेशकश की है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कंपनी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ॥ ‘क्रिस्पक्यू’ वेब‚ मोबाइल और डेस्कटाप सहित साफ्टवेयर उत्पादों को डे़वेलप करने का काम करती है। यह कंपनी मुंबई पुलिस को निशुल्क आधार पर ‘नोटशीट प्लस’ नामक एक साफ्टवेयर के माध्यम से पेपरलेस कार्यालय प्रणाली प्रदान करेगी। कंपनी ‘नोटशीट प्लस’ के जरिए मुंबई पुलिस के १०० से अधिक कार्यालयों के लिए पांच साल की अवधि के लिए मुफ्त आधार पर १० हजार सदस्यों और ५० हजार फाइलों को अपलोड़ करने कर उसके के लिए ५ टेराबाइट स्पेश उपलब्ध कराएगी। यदि अतिरिक्त स्पेश की आवश्यकता होगी तो भी कंपनी विचार करेगी॥। कंपनी के पत्र के अनुसार नोटशीट प्लस‚ एक डिजिटल पेपरलेस क्लाउड–आधारित वेब साफ्टवेयर है जिसे सरकारी विभागों‚ कार्यालयों और उपक्रमों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह साफ्टेवर कागज की बचत करेगा‚ फाइलों के ढेøर लगाने के लिए भंडारण की आवश्यकता नहीं होगी। सिस्टम में इनिबल्ट और आउटवर्ड रजिस्टरों के लिए कूरियर और डिलीवरी में नष्ट होने वाले समय को भी बचाएगा।
Latest article
Bajaj Pulsar को टक्कर देने आ रही है TVS Fiero 125
नई दिल्ली: स्पोर्ट्स कंप्यूटर सेगमेंट में 125cc बाइक की बढ़ती मांग के साथ, TVS जल्द ही बजाज, हीरो और होंडा जैसी कंपनियों...
Royal Enfield Meteor 350 भारत में लॉन्च, देखें कीमत-फीचर्स
नई दिल्ली: Royal Enfield ने आखिरकार मोटरसाइकिल Royal Enfield Meteor 350 के बारे में अपनी बहुत चर्चा शुरू कर दी है। कीमत...
भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 9 का नया वेरिएंट, देखें कीमत-फीचर्स
नई दिल्ली: Xiaomi ने Redmi Note 9 को इस साल जुलाई में Redmi 10X 4G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में भारत...