नई दिल्ली: ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 4F लॉन्च कर दिया है। फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। फोन Oppo F17 Pro का एक वेरिएंट है, जिसे पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 4F चार रियर कैमरों, एक पंच होल डिस्प्ले और दो सेल्फी कैमरों के साथ आता है। स्मार्टफोन एकही संस्करण और दो रंग विकल्पों में आता है।
फोन की कीमत
ये स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में आता है। फोन की कीमत 21,400 रुपये है। यह दो रंगों में आता है। कंपनी ने अभी यह घोषणा नहीं की है कि फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।
फोन के फीचर्स
इस फोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी प्लस (1080×2400 पिक्सल) है। फोन 8 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज और मीडियाटेक हीलियो पी 95 प्रोसेसर के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल प्लस 2 ड्यूल फ्रंट कैमरे हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी है। 18 वाट फास्ट चार्जिंग प्रदान की जाती है।